बिहार

वज्रपात से पिता व 5 वर्षीय पुत्र की हुई मौत, बहनोई हुआ घायल!

जमुई(मो० अंजुम आलम): खैरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव में शनिवार की देर शाम तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात में चंदन तांती और उनके 5 वर्षीय पुत्र रामलखन कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक चंदन के बहनोई अरुण तांती वज्रपात के झटके से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।उसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया। जहां रात ज्यादा होने की वजह से चिकित्सक देवेंद्र कुमार द्वारा रविवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि चंदन तांती अपने खेत मे जेसीबी से कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई तो सभी लोग एक पेड़ के नीचे छुप गए। इसी दौरान पेड़ पर ही वज्रपात हो गई।जिससे पिता और पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वज्रपात के झटके से मृतक के बहनोई घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि पिता- पुत्र की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: