बिहार

सदर अस्पताल में लगेगा एक और आक्सीजन प्लांट, 950 लीटर प्रति मिनट होगा उत्पादन

जमुई(मो० अंजुम आलम): सदर अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट के लिए उपकरण पहुंचने के बाद रविवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह सदर अस्पताल में दस्तक दिए। जहां बन कर तैयार आक्सीजन प्लांट व उपकरणों का जयजा लिए और सेंट्रल मेडिकल सप्लाईज सोसाइटी के अभियंता को प्लांट शीघ्र संचालन करने का निर्देश दिए। साथ ही एक और आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दूसरे स्थल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के संचालन होने से जिले के किसी भी व्यक्ति को आक्सीजन की कमी नहीं होगी। यह प्लांट सात मीटर लंबा एवं चौड़ा तथा पांच मीटर ऊंचा है। इससे प्रति मिनट 500 एमएल आक्सीजन का उत्पादन होगा। मरीजों के बेड तक पाइप लाइन की व्यवस्था किया जाएगा। विशेषज्ञ के द्वारा आगामी अगस्त से सितंबर माह के बीच कोरोना के तीसरे लहर आने की आशंका जताई जा रहा है। इसमें बच्चों को अधिक नुकसान होने की भी संभावना है। इसे लेकर सदर अस्पताल में डेढ़ सौ बेड का एक शिशु कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां प्रति बेड तक आक्सीजन की सप्लाई की जाएगी.

Advertisements
Ad 1

ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को आक्सीजन की सुविधा मिले इसके लिए सदर अस्पताल परिसर में एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिसकी क्षमता प्रति मिनट 950 लीटर की होगी। इसके लिए स्थल को भी चिन्हित कर लिया गया है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ,स्वास्थ्य प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय के अलावे विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद उपस्थित थे।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: