बिहार

इस्लामिया कॉलेज में मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

फुलवारीशरीफ, अजित। इस्लामिया कॉलेज में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस्लामिया कॉलेज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मानवाधिकारों के मूल उद्देश्यों और उनके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई. चेयरमैन डॉ. खुर्शीद हसन ने कहा कि “मानवाधिकार मानव समाज की नैतिक और सामाजिक संरचना की आधारशिला हैं. इनका सम्मान और पालन प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

Advertisements
Ad 1

प्राचार्य आर. के. अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार दिवस छात्रों में मानवीय मूल्यों के विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है. वहीं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अली इमाम ने मानवाधिकारों को न्याय और समानता का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को इनके संरक्षण की दिशा में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी. आईक्यूएसी सदस्य डॉ. मंजुला ने मानवाधिकारों के इतिहास और आधुनिक संदर्भों पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें मानवाधिकारों का विकास, सामाजिक चुनौतियाँ, महिला एवं बाल अधिकार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस प्रस्तुति में सादिया रूबी नाज़, राहुल कुमार, रितिका रानी, गुरु दयाल, रवि कुमार, पूनम कुमार, मोहम्मद आसिफ, आस्था कश्यप, वर्षा कुमारी और निवेदिता ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी, जिससे कार्यक्रम की शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नागेन्द्र कुमार और शीला सुमन के नेतृत्व में सुव्यवस्थित ढंग से किया गया. उनके मार्गदर्शन में सभी गतिविधियाँ प्रभावी और अनुशासित तरीके से आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्राचार्य आर. के. अरुण, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अली इमाम, आईक्यूएसी सदस्य डॉ. मंजुला, सहित सभी शिक्षकगण एवं प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

error: