बिहार

बिहार संग्रहालयों को मिले 9 नए सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सौंपे नियुक्ति-पत्र

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में 9 नवनियुक्त सहायक संग्रहालयाध्यक्षों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। मंत्री ने कहा कि बिहार के संग्रहालयों की पहचान पूरी दुनिया में बेहद खास है और नई नियुक्तियों से संग्रहालयों का संरक्षण और मजबूत होगा।

मंत्री ने कहा :


“राज्य में कुल 26 संग्रहालय हैं, जिनमें वर्षों से बड़ी संख्या में पद रिक्त थे। विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की। नवनियुक्त अधिकारी सच्ची लगन और समर्पण से काम करें। बिहार के संग्रहालय विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं।”

किसे कहां मिली जिम्मेदारी :

  1. शानु आनंद – बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप, वैशाली
  2. सुजीत तिवारी – रामचंद्र शाही संग्रहालय, मुजफ्फरपुर
  3. अमित रंजन- गया संग्रहालय
  4. सुधा सिंह- सीताराम उपाध्याय संग्रहालय, बक्सर + बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय, जगदीशपुर
  5. डॉ. सुमन कुमारी – नारद संग्रहालय, नवादा
  6. दीपा चौहान – छपरा संग्रहालय
  7. रविकांत कुमार- चंद्रधारी संग्रहालय, दरभंगा
  8. दिलीप कुमार – लखीसराय संग्रहालय
  9. रीता कुमारी – बेगूसराय संग्रहालय

मौके पर मौजूद: विभागीय सचिव प्रणव कुमार, सांस्कृतिक निदेशिका रूबी, संग्रहालय निदेशक कृष्ण कुमार, उप सचिव महमूद आलम समेत अन्य अधिकारी।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: