ताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में 11 कर्मियों समेत 13 की जांच रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव, मचा हड़कंप!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): देश मे एक बार फिर कोरोना और ओमिक्रोन का रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। हाल के दिनों में ही कोरोना के नए-नए मामले सामने आरहे है, वहीं पटनासिटी में 11 कर्मियों समेत 13 की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है, लोगों में फिर एक बार डर सा लगने लगा है। कंगन घाट पर चल रहे एक सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मियों की कोरोना जांच वहां शिविर लगा कर की जा रही है। कुल 273 कर्मियों की हुई जांच में 11 की रिपोर्ट पोजिटिव मिली है। बताया जा रहा है कि बेगमा की हवेली में बैंगलुरु से लौटे 19 वर्षीय एक युवक और मीर शिकारपुर निवासी एक गर्भवती महिला की अस्पताल में हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट पोजिटिव मिली है। इन्हें भी क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: