धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): लोयाबाद एकड़ा पुल के पास रहने वाली आरती देवी अपने मायके कतरास पहुंची और अपने ससुराल में हो रही परेशानी के बारे में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन सदस्य शिल्पी शर्मा को बताया। उन्होंने बताया कि मेरे पति अजय केसरी और सास कुंती देवी का अत्याचार मेरे दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है और मारपीट की हद इस तरह पार हो जा रही है कि मुझे अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए अपने मायके कतरास पहुंचना पड़ा। उन्होंने शिल्पी शर्मा को मदद के लिए गुहार लगाई तो शिल्पी शर्मा ने तत्काल ही महिला को लेकर उसके ससुराल पहुंची और महिला के पति और उनकी सास को लोयाबाद थाना परिसर में समझाने बुझाने के बाद एक लिखित आवेदन प्राप्त करके दोनों पक्षों को सुलहनामा करा कर महिला को खुशी से उसके एकड़ा पुल स्थित उनके ससुराल भेजा। इस कार्य के लिए दोनों पक्षों ने शिल्पी शर्मा और लोयाबाद थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया और उनके इस कार्य की सराहना
