बिहार

एम्स पटना में प्रो. डॉ. निशांत सहाय ने संभाला विभागाध्यक्ष का पदभार

फुलवारीशरीफ, अजीत। एम्स पटना के एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष का पद प्रो. डॉ. निशांत सहाय ने संभाल लिया है. उन्होंने विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमेश कुमार भदानी के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी ग्रहण की।

प्रो. डॉ. उमेश कुमार भदानी और प्रो. डॉ. निशांत सहाय मार्च 2013 में एम्स पटना से जुड़े थे. दोनों ने डॉ. चांदनी सिन्हा के साथ मिलकर संस्थान में एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्तमान में विभाग में 13 फैकल्टी सदस्य और करीब 90 रेजिडेंट्स कार्यरत है।

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने प्रो. डॉ. भदानी के संस्थान के प्रति योगदान के लिए आभार जताया और उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की. साथ ही प्रो. डॉ. निशांत सहाय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रो. डॉ. निशांत सहाय अनुभवी चिकित्सक एवं शिक्षाविद् हैं. वे चिकित्सा शिक्षा और शोध से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा वर्तमान में एम्स पटना में चीफ वार्डन, बॉयज हॉस्टल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. उनके नेतृत्व में विभाग में मरीजों की बेहतर देखभाल, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को और मजबूत करने की उम्मीद है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

शेखपुरा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी, डीएम ने की समीक्षा

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि

error: