बिहार

स्कूल एवं विभिन्न गांव के लोगों के बीच 500 पौधा वितरण किया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला के पालीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत मसौढा में स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया। इसके साथ दरियापुर, धाना, जलपुरा, मधुबन,मोहब्बतपुर, करकटबिगहा एवं अन्य पालीगंज के आसपास के गांव के लोगों के बीच 500 पौधा वितरण किया गया। यह पौधा वितरण अमित कुमार एवं सुमित कुमार के द्वारा किया गया जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अमित एवं सुमित के द्वारा ग्रीन विलेज मुहिम चलाया जा रहा है

जिसमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं ग्रामीणों को पौधा वितरण किया जा रहा है। उपस्थित अमित कुमार ने कहा कि बढ़ती तापमान को कम करने हेतु, लोगो को शुद्ध हवा मिले शुद्ध ऑक्सीजन मिले ताकि सभी स्वस्थ जीवन यापन कर सकें इसके लिए पेड़ का होना बहुत जरूरी है। साथ ही कहा कि जिस तरह से जंगलों की कटाई हुई है सभी जंगली जानवर, पक्षी, जीव- जंतु बेघर हो चुके हैं, हम चाहते हैं कि उनका भी आशियाना वापस किया जा सके। इस मौके पर स्कूल के संचालक आलोक कुमार एवं शिक्षक के साथ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Related posts

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सीएम सख्त, कल करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में कल मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

error: