बिहार

विभिन्न कांडों में फरार चल रहे सात वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या-9 निवासी हरिलाल मंडल एवं शंभू मंडल, नवाबगंज वार्ड संख्या-8 निवासी फेकू यादव एवं संतोष यादव तथा भोड़हर वार्ड संख्या-11 निवासी कुंदन यादव, पंकज यादव एवं केशव यादव के रूप में हुई है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में विशेष अभियान के तहत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: