बिहार

फतुहा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गाँवों का निरीक्षण, मुआवजा और राहत की मांग

फुलवारीशरीफ, अजित। सोमवार को पूर्व मंत्री सह विधायक फतुहा डॉ रामानंद यादव ने फतुहा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गाँवों का निरीक्षण किया। उन्होंने निशिबूचक रायपुर बलवा, नसीरपुर बलवा कोल्हर, हाजीपुर, अरियाग टोला और भिखुआ सहित कई गाँवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।

बाढ़ के कटाव को रोकने के लिए बालू की बोरी लगाई गई। इस दौरान कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग मौजूद थे। कई गाँवों में नाव की व्यवस्था कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी फतुहा को निर्देशित किया गया।

Advertisements
Ad 1

जिन गाँवों में बाढ़ के पानी से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, उनके मुआवजे के लिए अंचलाधिकारी फतुहा को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अरविन्द यादव, दयानन्द यादव, मनोज यदुवंशी, महेंद्र यादव, धर्मवीर गोप, जयपाल सिंह, अशोक, दिनेश, मनीष कुमार, गनौरी यादव, अजित ब्यास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

डॉ रामानंद यादव ने बिहार सरकार से फतुहा प्रखंड एवं पटना सदर प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की। इसी क्रम में उन्होंने जनार्दनपुर निवासी बृजनंदन के पुत्र प्रेम कुमार, जिनकी हाल ही में साँप के काटने से मृत्यु हो गई थी, के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: