उत्तरप्रदेश

स्वदेशी जागरण द्वारा जीरो बजट खेती के प्रोत्साहन एवं विधि के बारे में किसानों को दी जानकारी

बलिया(संजय कुमार तिवारी): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्वदेशी जागरण आंदोलन के प्रांत संपर्क प्रमुख वंशनारायण राय द्वारा गड़वार व मिश्रौली गांव में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जीरो बजट खेती के प्रोत्साहन एवं विधि के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर वंश नारायण राय ने उपस्थित किसानों से कहा कि वर्तमान समय में हम लोगों द्वारा खेतों में असंतुलित रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप तमाम तरह की बीमारियों हो रहीं हैं।किसानों से खेतों में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग न करने तथा जैविक खादों का प्रयोग कर खेती करने की अपील करते हुए बताया कि इससे भूमि की उर्वरता भी बढ़ती है एवं लागत भी कम आता है. सभी किसानों से एक देशी गाय रखने की भी सलाह दिया।कार्यक्रम के अंत में किसानों को कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों में उपयोग होने वाले दवाओं, भाप मशीन व मास्क का वितरण किए।प्रमोद राय, सतीश उपाध्याय, धनज्जय सिंह,राजू मिश्रा, संजय गुप्ता, मुन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

error: