ताजा खबरेंनई दिल्ली

भारतीय नौसेना ने’ऑपरेशन सेतु समुद्रम-2′ की शुरुआत की

नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी की दूसरी लहर के कारण मचे हाहाकार के बीच ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने में भारतीय नौसेना भी जुट गई है। नौसेना ने फारस की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न देशों से तरल ऑक्सीजन व अन्य मेडिकल सप्लाई लाने के लिए ‘ऑपरेशन सेतु समुद्रम-2’ की शुरुआत कर दी है। इसके तहत नौ युद्धपोतों को इन देशों में भेजा गया है।नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बुधवार को बताया कि ये नौ युद्धपोत मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि में तीनों नेवी कमांड से भेजे गए हैं। ‘ऑपरेशन सेतु समुद्रम-2’ के तहत इन नौ युद्धपोत को भेजना भारत सरकार व भारतीय नौसेना के उन विभिन्न प्रयासों का हिस्सा है, जो देश में ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए किए जा रहे हैं।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

शहीद होने के बाद भी उनकी आत्मा सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही है : बाबा हरभजन सिंह जी

देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन