बिहार

फुलकाहा नवाबगंज वार्ड संख्या दो में नौनिहालों के लिए विद्यालय का शुभारंभ

अररिया(रंजीत ठाकुर): नवाबगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में शुक्रवार को प्रगति बाल विकास योजना के अंतर्गत प्रगति शिशु विद्यालय का शुभारंभ स्थानीय समाजसेवी राजेश ठाकुर ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात बाल विकास योजना के रीजनल मैनेजर सुरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रखंड सुपरवाइजर रंजीत पासवान, समीम रजा ने केंद्र के प्रेरक रंजना कुमारी को नियुक्ति पत्र देते हुए केंद्र संचालन की अनुमति दिया। श्री शर्मा ने बताया कि केंद्र पर नौनिहालों को किताबें ,कॉपी, कलम, स्लेट, पेंसिल, तथा यूनिफॉर्म भी मुहैया कराया जाएगा।वहीं मौके पर उपस्थित प्रमोद साह, नवीन दास, संतोष ठाकुर,श्रवण कुमार रजक आदि ने खुशी जाहिर करते हुए नौनिहालों के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि बताया।वहीं नरपतगंज प्रखंड सुपरवाइजर समीम रजा, रंजीत पासवान ने बताया कि केंद्र पर प्रत्येक दिन 20 बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है। साथ ही प्रखंड सुपरवाइजर ने बताया कि नरपतगंज प्रखंड के सभी पंचायतों के हर वार्ड में केंद्र का संचालन किया जाएगा। संस्था ने गिरते शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जमीनी स्तर से तत्पर है। यह बातें रीजनल मैनेजर श्री शर्मा ने बताया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: