बिहार

मां शबरी पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

लोजपा(प्रमोद सिंह): (रामबिलास) के प्रदेश महासचिव सह गया प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने किया मां शबरी पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन। बताते चले की मदनपुर प्रखंड के एरकी कला पंचायत के ऋषिगंज तेलडीहा में मां शबरी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा चुनाव में रफीगंज से पूर्व प्रत्याशी रहे लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काट कर उद्घाटन किया। समारोह में श्री प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को माता शबरी की जयंती मनाई जाती है।

Advertisements
Ad 1

इस पावन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक धन्यवाद के पात्र है। माता शबरी की जयंती इस बात का संदेश देती है कि समाज में सभी इंसान एक समान है। समाज में छुआछुत का कोई स्थान नही है और इसका परिचय प्रभु श्रीराम ने कहा कि माता शबरी की पूजा एक देवी के रूप में की जाती है। वें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सबसे बड़ी भक्त थी।

प्रभु श्रीराम ने भक्त के भाव का सम्मान रखने के लिए माता शबरी के जूठे बेर खाएं थे। जिस दिन श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर ग्रहण किए थे, उसी दिन को शबरी माता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर रामलायक सिंह, विनय सिंह, एरकीकला पंचायत के पूर्व मुखिया रणधीर सिंह, मनीष राज सिंह, विपिन सिंह एवं निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: