बिहार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों ने सीमाओँ पर किया फ्लैगमार्च

अररिया, रंजीत ठाकुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव पूर्व बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से बनाए रखने को लेकर गुरुवार शाम  फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय के मौजूदगी में सीमा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया जबकि इस क्रम में बॉर्डर के आसपास वाहनों की भी जांच की गई। मालूम हो कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथरदेवा इंडो नेपाल सीमा से लेकर बेला और बसमतिया सीमा तक जांच किया गया ।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान कई जगहों पर वाहन का भी जांच किया गया जबकि फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर भारत नेपाल सीमा से सटे बसे हुए मो० सिराज के घर को भी तलाशी ली गई। मौके पर फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडेय, डीएसपी खुसरू सिराज, एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा कैंम्प के सहायक सेनानायक आनंद सिंह भंडारी, फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार समेंत बड़ी संख्या में पुलिस व एसएसबी के जवान शामिल थे। वहीं इस अभियान से क्षेत्र के असमाजिक तत्वों में दहशत का माहौल है।

Related posts

BREAKING : भीषण गर्मी पर DM पटना का बड़ा आदेश: कक्षा 5 तक 11:30 बजे के बाद क्लास बंद

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने की बिजली आपूर्ति की समीक्षा, भीषण गर्मी में 24 घंटे निर्बाध बिजली के निर्देश

समावेशी शिक्षा पर एकदिवसीय संगोष्ठी, नई शिक्षा नीति 2020 पर हुआ मंथन

error: