क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में बच्ची के गले से उचक्कों ने छीनी सोने की लॉकेट!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी राजधानी के सड़को पर चोर उचक्के का उत्पात जारी है. ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत शाकंभरी कंपलेक्स का, जहां एक 4 वर्षीय बच्ची अदिति कुमारी के गले से सोने व चांदी की लॉकेट के साथ धागे में लपेटी हुई थी, जिसको उचक्कों ने छीन कर फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी और शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए थाना ले गई.

घटना के संबंध में बच्ची के परिवार के सदस्य डॉ० राजकुमार यादव ने बताया कि वह अपने नानी घर कचौड़ी गली आई हुई थी और सब्जी बाजार गई थी, उसी वक्त उचक्कों ने गले से लॉकेट छीनकर फरार हो गया. घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

बिहार में पैरामेडिकल काउंसिल के गठन पर एसोसिएशन ने जताई खुशी, रंजीत कुमार को दी बधाई

error: