बिहार

नरपतगंज में सीओ आरओ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप, आम लोग परेशान

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज अंचल कार्यालय में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। बताते चलें कि अंचल पदाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी राम उदगार चौपाल अपने कुछ मांगों को लेकर कल सोमवार से ही अनिशिचतकालीन हड़ताल पर हैं।अन्य अंचल कर्मी कार्यालय में उपस्थित दिखे, परंतु राजस्व से जुड़ा कोई भी कामकाज नहीं हो पा रहा था जिससे आमजन काफी परेशान दिखे।

इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज अजीत कुमार ने बताया कि अंचल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वरीय अधिकारी का आदेश हुआ है। अंचल का प्रभार लेते हैं तब आम जनों का राजस्व से जुड़े कार्यों को चालू करवाया जाएगा। उनसे जब यह पूछा गया कि आखिर अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी किस कारणों से हड़ताल में गए तो उन्होंने कारण बताने से साफ इनकार कर दिया।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि संघ के आह्वान पर यह हड़ताल किया गया है। प्रशासनिक दबाव, विभागीय कार्रवाई, काम करने के प्रतिकूल माहौल और वेतन भत्ता से जुड़े कई मामले शामिल हैं। अधिकारियों का आरोप है कि राजस्व विभाग के वरिष्ठ मंत्री,अधिकारी आदि उन्हें डांट फटकार देते हैं,जिससे उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है।इसके साथ ही सरकार द्वारा अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का नया पद सृजन करने से उन्हें अपने प्रोन्नति के रुक जाने का डर सता रहा है। वहीं सरकार द्वारा शक्ति दिखाते हुए ‘नो वर्क नो पे’ का नियम लागू किया गया है। कुछ अधिकारियों की गाड़ियां एवं डोंगल जप्त करने से भी पदाधिकारी नाराज हैं। सरकार के एक्शन से आम जनों में विश्वास जगा है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन सिस्टम सुधार की दिशा में चल पड़ा है। लोग खासकर बिहार के राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का धन्यवाद कर रहे हैं,जिन्होंने इसकी पहल की है। हालांकि अभी भी आमजन परिमार्जन, म्यूटेशन आदि को लेकर अभी भी नाराजगी जाहिर करते हैं।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: