ताजा खबरेंबिहार

लापरवाही बनी हादसे की वजह : कचौड़ी गली मोड़ पर ऑटो का चक्का धंसा

kmc 20260204 105815

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत कचौड़ी गली मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक माल गाड़ी से लोड एक ऑटो का चक्का सड़क किनारे टूटे नाले में धंस गया। नाला लंबे समय से टूटा हुआ है, जिससे सड़क कमजोर हो चुकी थी और भार पड़ते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। घटना के समय गली में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। ऑटो का चक्का नाले में फंस जाने से वाहन एक ओर झुक गया, हालांकि समय रहते बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचौड़ी गली मोड़ पर नाला कई दिनों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन पटना नगर निगम की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इस लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद कुछ समय तक गली में आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!