बिहार

संपतचक में जमीन का दाखिल खारिज कराना है तो दो लाख देना होगा

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): संपतचक अंचल कार्यालय में सोमवार की दोपहर एक महिला ने आत्मदाह के लिए अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने पहुंच कर महिला को बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उससे समझा कर घर भेज दिया। महिला ने संपतचक सीओ के उपर दाखिल खारिज के लिए ₹2 लाख की रिश्वत मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ संपतचक ने कहा कि वह आवश्यक कार्य से न्यायालय में हैं घटना की जानकारी लगी है जाकर देखते हैं। सीओ नन्द किशोर निराला ने कहा कि उसका मामला रिजेक्ट हो चुका है । वह मानसिक रूप से कमजोर भी लगती है। उसने पहले भी कई बार अंचल कार्यालय में आकर ड्रामा किया है । उन्होंने इसके खिलाफ गोपालपुर थाना अध्यक्ष को लिखित रूप में पहले से ही दे दिया है। सीओ ने इतना तक कहा कि इस महिला से उनकी जान को खतरा है।

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर शिवा जी चौक निवासी रेखा देवी पति राम प्रवेश सिंह ने बताया कि उसका संपतचक अंचल के अंर्तगत बादशाही पईन के पास जमीन है। 15 धुर जमीन के दाखिल खारिज के लिए एक साल पूर्व ही आवेदन दिया था। उसका पूरा कागजात सही होने के बाद भी अंचलाधिकारी कार्यालय से दाखिल खारिज उसके नाम नहीं किया जा रहा है। बार बार वह अंचल कार्यालय जा रही और लौट कर वापस आ जाती है। उसने बताया कि अंचल कार्यालय में उससे कहा गया कि दौड़ने से आप का काम हो जायेगा क्या? इस बात को लेकर महिला ने सोमवार को अंचलकार्यालय में अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ल कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उससे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला को समझा कर घर भेज दिया है।

Related posts

52 वां श्री श्याम महोत्सव महोत्सव मनाया गया

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पटना जंक्शन व जीपीओ गोलंबर मल्टीमॉडल हब का औचक निरीक्षण

error: