बिहार

पति गया कमाने परदेश, पड़ोसी की नीयत हुई खराब!

पटना(अजीत यादव): पति रोजी रोटी कमाने परदेश गया इधर गांव में अकेली पत्नी पर पड़ोसी युवक की नजरें खराब हो गयी।रात के अंधेरे में जब महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी तभी गांव का मनचला युवक चहारदीवारी फांदकर घुसा और मुंह मे कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। हालांकि महिला के पुरजोर विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाश ने मारपीट की और भाग निकला। घटना के वक्त महिला की सास भी घर मे ही सो रही थी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े और इज्जत लूटने के प्रयास की जानकारी मिलते ही आक्रोशित हो गए। महिला ने दिलेरी दिखाई और ग्रामीणों की मदद से थानां पहुंचकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। घटना में शामिल बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है. वही, रानीतालाब थानेदार विमलेश कुमार ने कहा कि आरोपी बबलू यादव की तलाश की जा रही है. दरअसल पूरा मामला के ग्रामीण इलाके रानिया तालाब बिक्रम के एक गांव की है। जहां 22 साल की शादीशुदा महिला के साथ मुंह में कपड़ा ठूंस कर रेप की कोशिश की गई। कुकर्मी पीड़िता के मुंह मे कपड़ा ठूंसकर बलात्कार का भरसक प्रयास लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने इससे खिसियाकर पीड़िता के कपड़े भी फाड़ डाले और मारपीट भी किया.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि पीड़िता अपने एक बच्चे और सास के साथ घर में रहती है। पीड़िता के पति घर से बाहर प्राइवेट नौकरी कर अपने और अपने घर का पालन पोषण करते हैं। बुधवार की देर रात पीड़िता अपने कमरे में अपने एक बच्चे के साथ सो रही थी। इस बीच घर की चारदीवारी फांद कर उनके घर में गांव के ही बबलू यादव घुसा। घर में घुसते ही बबलू यादव ने कमरे में पीड़िता को अकेला पाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता इसका विरोध करते हुए शोर मचाई तो आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और बाद में चहारदीवारी फांद कर फरार हो गए। इस घटना से डरी सहमी पीड़िता थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की है।मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: