झारखण्ड

भीषण आग, लाखों का केबल जलकर हुआ खाक

धनबाद: निरसा जिले के कलियासोल विद्युत सब स्टेशन में आग लग जाने से लाखों रूपए का केबल जल कर खाक हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार कालूबथान ओपी के पीछे जंगल में आग लगी हुई थी. जो शनिवार को विद्युत सब स्टेशन परिसर पहुंच गई.

देखते ही देखते आग ने विद्युत सब स्टेशन मे रखे पड़े आधा दर्जन से अधिक केबल के बंडल को अपने चपेट में ले लिया. केबल धू-धू कर जलने लगे. विद्युत सब स्टेशन कर्मियों ने केबल में पकड़ चुकी आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आगे इतनी गई है कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग पर काबू पाने के लिए मैथन डीवीसी स्थित सीआईएसएफ और एमपीएल अग्निशमन को सूचित किया गया है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया