ताजा खबरेंबिहार

बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थान 12 अप्रैल तक रहेंगे बंद

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज 12 अप्रैल तक बंद रहेंगे. सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का क्राइसिस मैनजमेंट ने लिया फैसला लिया है. कोरोना क्राइसिस मैनजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया गया फैसला. इसके अलावे शादी समारोह में 250 लोग और श्राद्धकर्म में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी है. बढ़ते कोरोना को रोकने के उद्देश्य से सीएम ने अधिकारियों को इस प्रकार का आदेश दिया है. कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएम नीतीश ने आज हाईलेबल मीटिंग की. जिसमें क्राइसिस मैनेजमेंट के अधिकारी, डीजीपी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम नीतीश ने सलाह देते हुए कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग कराएं. आरटीपीसीआर जांच को और बढ़ाए. जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना संक्रमण के मामलों का पता चलेगा. कोरोना से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचे।

Related posts

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा

छठ गीतों पर कथित अश्लील डांस का मामला, पटना पुलिस पोर्टल पर की गई शिकायत