बिहार

गर्दनीबाग में कबाड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना  गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर 20 पर सोमवार की आधी रात करीब 1:30 बजे एक कबाड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए.सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया जा सका.

स्थानीय लोगों ने आग लगते ही तुरंत डायल 112 और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. हालांकि, हवा के तेज झोंकों के कारण आग और भयावह होती गई और पूरी कबाड़ी दुकान जलकर राख हो गई.आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगीं, जिससे घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.इस भयावह घटना के चलते स्थानीय लोग पूरी रात जागते रहे.

Advertisements
Ad 1

इस घटना को लेकर जब गर्दनीबाग थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना के बीस घंटे बाद भी इससे अनभिज्ञता जताई.उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि दुकान किसकी थी और कुल कितना नुकसान हुआ है.

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: