बिहार

“नीतीश का काम, नीतीश का नाम” अभियान के तहत अरुण मांझी का जनसंपर्क अभियान

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) जदयू के पूर्व विधायक अरुण मांझी ने मंगलवार को “नीतीश का काम, नीतीश का नाम” अभियान के तहत फुलवारी विधानसभा के पुनपुन प्रखंड में विभिन्न गांवों और महादलित बस्तियों का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने लखनपार पंचायत में चिनियाबेला, श्रीपालपुर, लक्ष्मनिया टोला, रसीलचक और अलाउद्दीनचक समेत कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया, जहां जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस कार्यक्रम में पुनपुन के मुख्य पार्षद रितेश कुमार, उप मुख्य पार्षद राजकुमार उर्फ भोला जी, सुमेश्वर प्रसाद सिंह, चंदन मांझी, राजेश्वर पासवान, रामदयाल मांझी, सुनील प्रभाकर, बंटी , बिनय सिंह, डब्लू सिंह, अमित कुमार, पुनकेश कुमार, हिमांशु , अमर सिंह, सौरभ कुमार, धीरज कुमार, मंटू , विश्वकर्मा कुमार, हेमंत कुमार के अलावे जदयू के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अरुण मांझी ने नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और 2025 में फिर से नीतीश कुमार को समर्थन देने की अपील की.उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को और तेज़ करने के लिए जनता को एकजुट होकर काम करना होगा.इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हो रहे चतुर्दिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय जनता को जानकारी देना था.

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा