बिहार

परसा बाजार : 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी


फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) परसा बाजार थाना क्षेत्र के पलंगा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा. युवक की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी, जिससे उसका चेहरा भी पहचानना मुश्किल हो गया था.घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.गांव में इस जघन्य हत्या को लेकर लोग डरे हुए हैं.मृत युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को कहीं और से लाकर इस इलाके में मारा गया है. हालांकि हत्या किन कारणों से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

घटना की जानकारी मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

थाना अध्यक्ष मेनका रानी का कहना है कि जब तक मृतक की पहचान नहीं हो जाती, तब तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकती. फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है.

Related posts

पानी के तेज बहाव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, शौच के लिए निकली थी घर से

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की

error: