बिहार

पांच दिनों में गृहभेदन कांड का खुलासा, तीन नाबालिग पकड़े गये

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक स्थित जगदंबा नगर में रेलकर्मी के बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पांच दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गयी आर-15 मोटरसाइकिल और एक लाल रंग का बैग बरामद किया गया है. हालांकि, घर से गायब अन्य सामानों का अब तक पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, रेलकर्मी चंदन कुमार 15 नवंबर को छठ पर्व के अवसर पर परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गये हुए थे. इसी दौरान घर को सुनसान पाकर चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिलने के बाद चंदन कुमार ने 16 नवंबर को गोपालपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली. फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां और चेहरे सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान की. इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर आर-15 बाइक और लाल बैग बरामद किया गया है. चोरी गये अन्य सामानों का पता लगाने के लिए तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा विहिप का हित चिंतक अभियान : मनोज सोनी

दुर्घटना में पिता की मौत के बाद सात बच्चों के भविष्य पर संकट

लापता गौरव उर्फ गोलू का नहीं मिला सुराग, गंगा घाट के पास मिली बाइक