बिहार

अनवर अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आदर्श विकास विद्यालय बना चैंपियन

पटना, अजित। मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के खेल परिसर में आयोजित प्रथम अनवर अहमद मेमोरियल अंतरविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया. दो दिवसीय प्रतियोगिता में आदर्श विकास विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. फ्लावर स्कूल की टीम उपविजेता रही, जबकि मेजबान मदर्स इंटरनेशनल अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में पटना के 12 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में प्रथम बिहार बटालियन एनसीसी के सूबेदार बिंदु नायर, अलराबिया मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष फरहत अहमद और पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद असफर अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. विजेता टीम को ट्रॉफी और स्वर्ण पदक, उपविजेता को ट्रॉफी और रजत पदक तथा तीसरे स्थान पर रही टीम को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना, एकता और आपसी सौहार्द बढ़ता है. प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागी विद्यालयों के प्रति आभार जताया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के अमन कुमार, राजकुमार, प्रभात कुमार, दीपक कुंवर सिंह और मौसमी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Related posts

22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा विहिप का हित चिंतक अभियान : मनोज सोनी

दुर्घटना में पिता की मौत के बाद सात बच्चों के भविष्य पर संकट

लापता गौरव उर्फ गोलू का नहीं मिला सुराग, गंगा घाट के पास मिली बाइक