बिहार

दीवार पर कपड़े टांगकर जरूरतमंदों की करे मदद!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रविवार को रोटरी इंटरनेशनल की युवा इकाई रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा महावीर घाट में “छोटी सी भेंट” कार्यक्रम के तहत दीवार पर ज़रूरतमंद के बीच कपड़े टाँग कर निस्वार्थ सेवा एवं मानवता का पुनीत कार्य किया गया. क्लब के अध्यक्ष रो० अंकित सिंह एवं सचिव रो० लिपिका प्रीत के साथ क्लब की पूर्व अध्यक्षा रो० शुभाँगिनी गुप्ता, रो० रजत कुमार गुप्ता, रो० ऋषि राज, रो० शायन सक्रिय रहे.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का उद्घाटन रो० राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव, महापौर प्रतिनिधि व समाज सेवी शिशिर कुमार, रो० रवि शंकर प्रीत, पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता, रो० राजेश रॉय, अंजनी पटेल, धर्मेंद्र पटेल, आरके यादव, उमेश सम्राट, सूर्यकांत गुप्ता, मिथलेश शर्मा, गणेश कुमार, सविता प्रीत, पूनम साव, रो० देवराज बल्लभ, रो०उत्कर्ष, रो० पंकज गुप्ता नें एक स्वर में रोट्रक्टर द्वारा आरंभ किए गए इस कार्य की प्रशंसा की एवं आगे बढ़ कर प्रोत्साहन देने का कार्य किया.

युवा समाजसेवी नीतीश पांडेय, विशाल आर्य, रोहित कुमार एवं नवनीत ब्रहपुरिया नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के पूर्व अध्यक्ष रो०रवि शंकर प्रीत नें किया तथा युवा वर्ग एक कदम आगे बढ़कर मानवता की सेवा में नीस्वार्थ भाव से आगे भी कार्य करते रहें इसकी अपील की. धन्यवाद ज्ञापन रोट्रैक्ट के आगामी सत्र के अध्यक्ष रो० रव्यांशु प्रीत ने किया।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: