अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रामघाट पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विधिवत संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ रूपेश कुमार, रामघाट अतिरिक्त पीएचसी प्रभारी डॉ कुमार मारकंडे, रामघाट पंचायत के मुखिया सिकंदर यादव ने किया। स्वास्थ्य मेला में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 15 काउंटर बनाए गए थे। जहां प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रूपेश कुमार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामघाट के प्रभारी डॉ कुमार मारकंडे सहित अन्य चिकित्सक के द्वारा स्वास्थ्य मेला में पहुंच रहे मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा था। मेले में दिनभर सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते रहे जिसमें नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रामघाट पंचायत, फरही पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हुए मरीजों का भीड़ देख शाम तक स्वास्थ्य जांच, कोरोना जांच, गर्भवती महिलाएं की जांच व विभिन्न प्रकार की जांच व दवाई लेने के लिए लगा रहा।
मालूम हो कि मेले के दौरान विभिन्न काउंटर पर एनसीडी जांच, पोषण परामर्श, डेंटल चेकअप, आरटीआई, एसटीआई, कालाजर, मलेरिया, एड्स, टीवी, परिवार नियोजन की सलाह, योगा की जानकारी, करोना का टीका, गोल्डेन आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तृत से जानकारी, स्किन चेकअप, तंबाकू से होने वाले रोगों की जानकारी, नशा सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी के अलावा बीमारियों को जांच के साथ-साथ समुचित दवा का वितरण भी किया गया। वहीं जानकारी देते हुए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामघाट कोसकापुर के प्रभारी डॉ कुमार मारकंडे ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप व दवा का वितरण किया गया। वही परिवार नियोजन का सलाह, तंबाकू से होने वाले रोगों की जानकारी तथा कई बिंदुओं पर अलग-अलग काउंटर पर स्वास्थ्य सलाह दिया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ रूपेश कुमार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामघाट कोसकापुर के प्रभारी डॉ कुमार मारकंडे, रामघाट पंचायत के मुखिया सिकंदर यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार यादव, उप मुखिया सबीला खातून, मोहम्मद जलील, मोहम्मद मजनून, संजय ऋषिदेव, रामानंद साह, प्रमोद साह, रंजीत कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मीकर्मी सहित स्वास्थ्य मेला में पहुंचे मरीज मौजूद थे।
