बिहार

हज़रत अमीरे शरीयत ने मदीना जाते समय हुए बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया

फुलवारीशरीफ, अजित। इमारत शरिया,बिहार झारखंड उड़ीसा बंगाल के अमीर शरीयत हज़रत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी ने मक्का से मदीना जा रही बस के भीषण हादसे और उसमें हुई जानमाल की क्षति पर गहरा दुःख प्रकट किया है.हज़रत अमीरे शरीयत ने सऊदी सरकार और तेलंगाना सरकार से आग्रह किया कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए, हादसे की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस दुःख में बराबर का सहभागी हूँ और दुआ करता हूँ कि अल्लाह तआला तीर्थयात्रियों की इस पवित्र यात्रा में किए गए हर नेक अमल को स्वीकार करे, उन्हें जन्नत का सर्वोच्च दर्जा अता फ़रमाए और परिजनों को धैर्य प्रदान करे।

Advertisements
Ad 1

इसी क्रम में ईमारत ए शरिया के नाज़िम मुफ़्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान क़ासिमी ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों की मग़फ़िरत तथा प्रभावित परिवारों के लिए सब्र की दुआ की. उन्होंने कहा कि यह त्रासदी केवल कुछ परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की पीड़ा है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक हैदराबाद, तेलंगाना के निवासी थे और तेलंगाना सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

error: