बिहार

भोड़हर में असामाजिक तत्वों ने खेत में रखे धान के फसल में लगाया आग हजारों की नुकसान

20251118 142954

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने नवाबगंज पंचायत के भोड़हर गांव वार्ड-13 निवासी किसान मुकेश कुमार ठाकुर के खेत में रखें दो एकड़ की धान का फसल में आग लगा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब किसान खेत पहुंचे तब तक सारा फसल जलकर बर्बाद हो गया।

घटना की जानकारी पीड़ित किसान ने मौके से फुलकाहा थाना पुलिस को दिया। पीड़ित किसान मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा इस अगलगी में लगभग चालीस हजार रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। आज सोमवार को लिखित आवेदन फुलकाहा थाना पुलिस को देकर न्याय की मांग किये है। फुलकाहा अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा पीड़ित से आवेदन प्राप्त है जांच किये है किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा पुआल में आग लगा दिया गया है। पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी हुई है, कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित