बिहार

फुलकाहा में घर के बरामदे पर रखा बाइक की आज्ञात चोरों ने की चोरी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा नया टोला से रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित दीपक कुमार मंडल ने फुलकाहा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे में अपनी हीरो कंपनी का ग्लैमर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 38 एम 9614 है। किराए के मकान के अंदर बरामदे रखकर गेट अंदर से बंद कर कमरे के अंदर सो गया। इसके बाद सोमवार की सुबह देखा कि बरामदे पर बाइक गायब है जिसके बाद आसपास पता किया तो कोई पता नहीं चला।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित ने कहा कि बाहर से आकर अंदर में कूद कर आया और गेट को खोलकर बाहर निकाला उसके बाद बाइक ले गया। जब बाइक का पता नहीं लगा तो पीड़ित ने फुलकाहा थाना में बाइक बरामद को लेकर आवेदन दिया है। फुलकाहा प्रभारी अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर जांच की जा रही है।

Related posts

फॉरेंसिक मेडिसिन डे पर एम्स पटना में सीएमई आयोजित, एआरटी पर पुस्तक का हुआ विमोचन

सिपारा में वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, ऑटो समेत कई सामान बरामद!

फुलवारीशरीफ नगर परिषद के नए वार्डों में विकास योजनाओं की शुरुआत, तीन स्थानों पर हुआ शिलान्यास

error: