अररिया, रंजीत ठाकुर : अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी में बुधवार से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शोभा कलशयात्रा निकाली गई। मीरगंज स्थित परमान नदी से 501 महिलाओं ने जल भरकर 6 किलोमीटर की दूरी तय कर कथा स्थल अग्रसेन भवन परिसर में कलश को स्थापित किया।
इस कार्यक्रम को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। खासकर बच्चों में कलशयात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस सबंध में आयोजक कमिटी के सदस्य प्रमोद कुमार ने कहा कि बुधवार से शुरू श्रीमद्भागवत कथा पुराण का समापन 20 जून शुक्रवार को होगा।
