बिहार

मनेर में जदयू कार्यकारिणी की बैठक

मनेर, संवाददाता। बुधवार को मनेर में जदयू कार्यकारणी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य को जनता तक सही रूप से पहुचांने पर बल दिया गया। ताकि सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों के सहयोग लेने की जरूरत नहीं पड़े। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रो. सूर्यदेव त्यागी ने कहा कि बूथ स्तर कमेटी कमजोर नही मजबूत बने। नीतीश कुमार ने विकास का जी कीर्तिमान स्थापित किया वो कोई भी सीएम ने नहीं किया।

संगठन का विकास सिर्फ जीत के लिए नही मजबूती के लिए करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम सिन्हा ने कहा कि एक बार फिर नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करने का समय आ गया है ताकि बिहार के लोगों का भविष्य और बेहतर हो सके। आज बिहार में हर क्षेत्र में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों की बाढ़ लगी हुई है। वही मंच संचालन जिला महासचिव प्रतीक राज ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी मनोरंजन गिरी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, बलिराम सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, अवधेश सिंह, गिरिजा यादव, सत्यम दयाल, अभय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: