बिहार

घाटकुसुंभा के गगौर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया ‘पंचायत विकास दिवस’

शेखपुरा,  उमेश कुमार : राज्य सरकार की पहल पर हर माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” के तहत रविवार को घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शेखपुरा के उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक मंच पर आकर पंचायत के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की।

सुशासन और महिला भागीदारी रही मुख्य विषय

शिविर में मुख्य रूप से ‘सुशासन युक्त ग्राम पंचायत’ और ‘महिला हितैषी विकास’ पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के वास्तविक विकास की नींव सुशासन और पारदर्शी कार्यशैली पर टिकी होती है। उन्होंने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और पंचायत की योजनाओं में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में गगौर पंचायत में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उद्देश्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में गगौर पंचायत की मुखिया, उप-मुखिया, सरपंच के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला व प्रखंड स्तर के कई अधिकारी उपस्थित थे।

समापन पर उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से काम कर गगौर पंचायत को मॉडल और सुशासित पंचायत बनाने का निर्देश दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और अपने सुझाव भी दिए।

Related posts

मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के वीर सैनिकों को याद किया

सीतामढ़ी में कचरे की रिसाइकलिंग से बनी बेंच की पीएम ने ‘मन की बात’ में की सराहना

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, विजय कुमार सिन्हा ने किया सघन जनसंपर्क

error: