बिहार

घूरना पुलिस ने 230 शराब के साथ एक बाइक किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के घूरना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 230 बोतल शराब के साथ एक बाइक को किया जप्त। तस्कर पुलिस को देख मौके से हुआ फरार। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई घूरना थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बलों ने इंडो नेपाल सीमा स्थित डुबरबन्ना गांव के समीप की गई है।

Advertisements
Ad 1

जप्त शराब में नेपाल निर्मित उमँगा नामक 69 लीटर तथा एक होंडा शाइन बाइक बताया गया है। शराब और बाइक पर कार्यवाही करते हुए पुलिस तस्कर के तलाश में जुट गई है। बता दें कि घूरना थाना पुलिस तस्करों पर नकेल कसने में कमर कस लिया है। थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिंहा ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तस्करी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया बापू टावर का निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने और शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना, बिहारवासियों से डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील

एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों से गूंजा टाउन हॉल

error: