बिहार

घूरना ओपी पुलिस ने नो मैंस लैंड के समीप 82 बोतल शराब की बरामद!

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घूरना नो मैंस लैंड के समीप भारतीय क्षेत्र में तस्करी का नेपाल निर्मित उमँगा नामक 82 बोतल (24.06लीटर) शराब जप्त करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई ओपी अध्यक्ष राजनंदनी के नेतृत्व में रविवार की सुबह समय करीब 11:00 पुलिस बल के द्वारा की गई है।

जप्त शराब की कागजी कार्रवाई करते हुए तस्करों की पहचान किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर के द्वारा नो मैन लैंड के समीप भारतीय क्षेत्र में शराब तस्करी की बड़ी खेप के लिए धीरे-धीरे शराब इकट्ठा किया जा रहा था। इकट्ठा करते देख सूचक ने मामले की जानकारी ओपी अध्यक्ष को दिया । ओपी अध्यक्ष ने सूचना पाते ही तस्करों का मनोबल पर पानी फेर दिया।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: