बिहार

पटना में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के प्रतिष्ठित प्रेमचंद रंगशाला में आगामी 26 से 29 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय ‘आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न रंग संस्थाओं द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुतियां की जाएंगी। महोत्सव का आकर्षण 27 जुलाई को विमला फाउंडेशन की प्रस्तुति ‘या देवी सर्वभूतेषु’ से होगी। सुप्रसिद्ध साहित्यकार ममता मेहरोत्रा द्वारा लिखित इस कहानी का नाट्य रूपांतरण, परिकल्पना एवं निर्देशन आशुतोष कुमार ने किया है। नाटक नारी सशक्तिकरण की थीम पर आधारित है, जिसमें एक साधारण स्त्री अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शक्ति और साहस का प्रतीक बन जाती है।

नाटक के लिए संगीत की रचना बिहार के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं संगीतकार राजू मिश्रा ने की है, जबकि प्रकाश व्यवस्था अजीत कुमार द्वारा की गई है। नाटक के सह-निर्देशक गौतम गुलाल हैं। यह प्रस्तुति महिला शक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत करेगी। महोत्सव में राजवीर गुंजन के निर्देशन में रंग गुरुकुल व वरिष्ठ रंगकर्मी सुमन कुमार के निर्देशन में कला जागरण की प्रस्तुति भी होगी। आयोजकों के अनुसार इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य रंगकर्म को बढ़ावा देना, युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा समाज में सकारात्मक विचारों का प्रसार करना है। महोत्सव में शहर के अनेक रंगकर्मी, साहित्यकार, कलाकार, छात्र एवं कला प्रेमियों की सहभागिता अपेक्षित है। महोत्सव की आयोजक ममता मेहरोत्रा तथा सहयोगी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन रंगमंच के माध्यम से समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी कला प्रेमियों एवं दर्शकों से इस नाट्य महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: