बिहार

सुपौल में करोड़ों का गांजा बरामद, शराबबंदी के बाद सूखे नशे की बढ़ी तस्करी

सुपौल, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से सूखे नशे की तस्करी में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, विशेषकर नेपाल सीमा से सटे जिलों में। इसी कड़ी में सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ बाजार नहर के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 46 बोरे गांजा बरामद किया है, जिसका कुल वजन 1718 किलोग्राम बताया जा रहा है। बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 43 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि तस्करी के इस मामले में फिलहाल पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, लेकिन वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा की इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े तस्करों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।

Related posts

शेखपुरा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, लापरवाह अधिकारियों-संवेदकों पर होगी कार्रवाई

पटना में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज में आयोजित हुए शिक्षाप्रद कार्यक्रम

डिग्रियों की बारिश और गोल्ड मेडल की चमक, एम्स पटना दीक्षांत समारोह में 27 मेधावियों ने बढ़ाया मान

error: