उत्तरप्रदेश

गंगा राजनैतिक प्रपंच की शिकार हो गयी : रामशंकर तिवारी

दुबहर(संजय कुमार तिवारी): ब्रम्ह द्रव गंगा को टिहरी बांध में कैद कर प्रकृति को चुनौती देना न्याय संगत नही है । गंगा के नाम पर अकूत धन खर्च कर पतित पावनी को बचाने की सरकारी एवम गैर सरकारी कोशिश आलोचना के घेरे में है । वक्त का तकाजा है सालो साल गंगा पेटे में गोमुख से गंगा सागर तक न्यूनतम प्रवाह बनाये रखने की संवैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय । उक्त बातें शनिवार को गंगा मुक्ति एवम प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने दुबहर विकास खण्ड के अखार ग्राम सभा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पोस्टर अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कही । ज्ञात हो कि गंगा तटीय गांवो में गंगा मुक्ति अभियान के तहत गंगा को साफ रखने के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए जा रहे है । श्री तिवारी ने कहा कि गंगा राजनैतिक प्रपंच की शिकार हो गयी हैं । इस मौके पर सन्दीप कुमार गुप्त ,संजय जायसवाल,शुभम पाठक,पन्नालाल साहू ,रमेश राय, हिमांशु यादव सोनू कुमार आदि गंगा भक्त उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: