बिहार

नौबतपुर में कार व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग जख्मी!

नौबतपुर(अजित यादव): नौबतपुर-भुसौला मार्ग एनएच 139 पर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के समीप शनिवार को कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज़ के लिये रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज़ के बाद चिकित्सक ने सभी को पटना रेफर कर दिया। जख्मी लोगो मे सिपारा निवासी वकील कुमार, 35 वर्ष। गुड्डी देवी, 30 वर्ष। सृष्टि कुमारी, 5 वर्ष। आकाश कुमार,14 वर्ष। शामिल हैं। बताया जाता है कि बाइक पर सवार लोग नौबतपुर से फुलवारी शरीफ की ओर जा रहे थे। इसी बीच चिरौरा गांव के समीप फुलवारी शरीफ की ओर से तेज गति से आ रहे एक कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।

Related posts

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

error: