बिहार

राजधानी में चावल कारोबारी से चार लाख की लूट!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): राजधानी में बेखौफ अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, प्रतिदिन बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां बदमाशों ने चावल कारोबारी से हथियार के बल पर चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चावल कारोबारी प्रकाश कुमार अपने कार्यालय में बैठे हुए थे इसी दौरान चार बदमाश आ धमके और चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: