बिहार

जेएसएफ उतर बिहार प्रदेश महिला विंग के कार्यकारणी का गठन

अररिया, रंजीत ठाकुर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राष्ट्रीय नेतृत्व एवं दायित्व निर्धारण समिति के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जेएसएफ उत्तर बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए 35 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नामों की सूची जारी किया है।उक्त आशय को लेकर यहाँ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने जिला अध्यक्ष उमेश राणा के अगुवाई में अररिया जिला से नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की है कि नवमनोनित पदाधिकारी एवं सदस्य अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने एवं देश हित मे जनसँख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग सहित विभिन्न राष्ट्रीय समस्याओं के निवारण हेतु चलाये जा रहे

Advertisements
Ad 1

आंदोलन में सक्रिय योगदान देंगी प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार द्वारा जारी सूची में कविता पासवान,एवं निशा सिंह विधायक को संरक्षक, छाया तिवारी कटिहार को प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी मुख्य पार्षद जोगबनी अररिया मेनका झा किशनगंज, सीमा जयसवाल सीतामढ़ी, सुनीति सिन्हा पुर्णिया पूनम सिंह कटिहार ममता मिश्रा छपडा, एवं विभा मिश्रा कटिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष, रीता राय, मधेपुरा को प्रदेश संयोजक सह संयोजक मिष्टी सिन्हा अररिया, चंपा राय खगड़िया को प्रदेश संगठन मंत्री शिवानी सिंह अररिया प्रतिमा रंजन मधुबनी चांदनी देवी कटिहार, पंकजा कुमारी पुर्णिया को प्रदेश महासचिव, अदिति मिश्रा सहरसा, कनकलता झा अररिया ,रितु देवी मधुबनी, इंदु देवी बेतिया,प्रियंका नागवंशी मोतिहारी, स्वीकृति प्रियंका समस्तीपुर, बुलासिंह कटिहार को प्रदेश सचिव ,नीलू साह कटिहार को प्रदेश कोषाध्यक्ष, रुकमणी देवी खगड़िया को प्रदेश बौद्धिक प्रमुख, रीना तिवारी कटिहार को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख, सुष्मिता ठाकुर अररिया को प्रदेश मीडिया प्रमुख सहित काजल कुमारीअररिया, आलोक कुमारी बेतिया एवं आरती चौधरी इशिका राज, नीतू पासवान,कटिहार,सुगमनी देवी सहरसा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामों की घोषणा किया गया है। इस मौके पर नवमनोनित प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी महासचिव शिवानी सिंह सचिव कनकलता झा मीडिया प्रभारी सुष्मिता ठाकुर ने मनोनयन पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा की शीघ्र ही फाउंडेशन द्वारा चलाये अभियान से आधी आबादी को जोड़ने के लिए मुहिम चलाया जाएगा वही जिला संयोजक संदीप कुमार, प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर मार्गदर्शक सुनील मिश्रा, सह संयोजक प्रीतम यादव बुल बुल विभाष झा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए महिला विंग के पदाधिकारियों को बधाई दिया है।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: