बिहार

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश इकाई के गठन के लिए एक भव्य संगठनात्मक बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों चंद्रवंशी समाज के प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पांच राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल) के प्रभारी रणविजय रोशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी तथा राष्ट्रीय मंत्री, दिल्ली प्रदेश महासभा के संयोजक एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर संगठनात्मक प्रक्रिया का सफल संचालन किया।

कार्यक्रम के बाद पटना लौटने पर महासभा के उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी ने बताया कि बैइक में समाज को सशक्त करने की दिशा में ठोस निर्णय लिए गए। बैठक का प्रारंभ समाज के महापुरुषों के स्मरण एवं पुष्पांजलि प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध एवं चंद्रवंशी समाज के कुलभूषण स्वर्ग नथनी प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और नारों के गुंजायमान से शुरू हुआ। संगठन की एकता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मत वातावरण में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समाजहितैषी बनाने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और अनुशासन में निहित है। राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति की भावना संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

error: