बिहार

राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी, पुरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में क़ैद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव सरेआम दिख रहा है इसी क्रम में आज राजधानी पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 23 में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी राकेश सिन्हा के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए जहां इस धटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं व्यवसायी के परिवार दहशत में हैं। घटना की सूचना पर पहुंची राजीवनगर थाना की पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।

वहीं घटना की विडियो सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी कैसे राकेश सिन्हा के घर पर चढ़ कर गेट के बाहर फायरिंग कर रहे हैं। पटना सेंट्रल एसपी मध्य चन्द्र प्रकाश ने बताया आज दिनांक 16.08.24 को राजीवनगर थानान्तर्गत रोड न0-23 में फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल से 01 खोखा बरामद किया गया है। घटनास्थल एवं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की उद्भेदन कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: