उत्तरप्रदेश

डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की छापेमारी

बलिया(संजय कुमार तिवारी): होली त्यौहार पर सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने का निर्देश खाद्य सुरक्षा विभाग को दिया है। इसी क्रम में, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य, कोतवाल राजेश सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने सहतवार बाजार में छापेमारी की। इस दौरान 2 कजरी, 2 मैदा व एक 01 नमकीन का नमूना लेने के साथ भारी मात्रा में कचरी जब्त की गई। इसके बाद टीम बांसडीह छाता मोड़ से एक खोया, एक लडडू व एक छेने का नमूना लिया। सभी नमूने जाॅच के लिये लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिए गए।

Related posts

फर्जी मान्यता पर चल रहा विद्यालय, पूर्व सैनिक ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत

छात्रों ने किया प्रदर्शन, तीन दिनों का जिलाप्रशान को दिया अल्टीमेटम

पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

error: