बिहार

पहले नमाज की अदा, फिर एक-दूसरे से गले मिल मांगी सबके लिए दुआ

20230422 200244

डुमरिया(अरुणजय प्रजापति): प्रखंड के विभिन्न गांव में शनिवार को  ग्रामीण और बाजारों में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड के काचार, बिकुवा, मंझौली, डुमरिया नारायनपुर, सैलिया समेत अन्य मस्जिदों में इमाम ने मुख्य नमाज अदा की। उन्होंने अल्लाह की इबादत का पैगाम दिया। इमाम ने विश्व शांति की दुआ करते हुए रमजान का महत्व समझाया।  ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं ईद उल फितर का त्यौहार मुस्लिम भाईचारे की ओर से यहां बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह से मनाया गया। ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे से संबंधित लोग उपस्थित हुए।

IMG 20230422 WA0017

ईद की नमाज अदा करने के बाद मौलाना ने उपस्थित संगतों को पैगंबर मोहम्मद जी के दर्शाए मार्ग पर चलने की अपील की और आपसी भाईचारे सांझ और अमन शांति के लिए इबादत की। मौलाना ने समस्त मुस्लिम भाईचारे की ओर से एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर मसूद खान,परवेज खान ,केयामुदिन अंसारी,बबलू खान,जहीरुदीन अंसारी,मंजर खान,साजिद अहमद बागी, कमरू खान इत्यादि उपस्थित हुए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!