बिहार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद पर्व

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले में ईद सद्भाव,भाईचारे, व शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने में अंतिम दिन रोजा के बाद आज शनिवार को अकीदत के साथ ईद का नमाज अदा किया और फिर खुशी के साथ एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिए।

इस मौके पर बच्चों में खुशी चरम पर देखा गया। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन ईदगाह, मस्जिद, के आसपास के क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए हुए थें। नमाजियों ने नमाज अदा के बाद गरीबों के बीच खैरात भी बांटा। एक दूसरे के दावत में लोग शामिल हुए।ख़ासकर सीमावर्ती क्षेत्र बेला, बसमतिया, घूरना, मानिकपुर, नवाबगंज, भंगही, सोनापुर, आदि गांवों में शांतिपूर्ण ईद मनाया।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित