बिहार

ईद की मुबारकबाद देने तेजस्वी प्रसाद पहुंचे फुलवारी

20230422 195959

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): शनिवार को ईद की मुबारकबाद देने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद देर शाम फुलवारीशरीफ पहुंचे . इमारत शरिया और खानकाह ए मुजीबिया में धार्मिक विद्वानों से मुलाकात कर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने ईद की मुबारकबाद पेश की. उप मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रहे .
राजद नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद पहले इमारत शरिया पहुंचे जहां नायब अमीरे शरियत मौलाना शमशाद रहमानी कासमी एवं कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिब्ली अल कासमी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया .

यहां उपमुख्यमंत्री ने धार्मिक विद्वानों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी . इमारत शरिया से उप मुख्यमंत्री का काफिला निकलकर खानकाह ए मुजीबिया फुलवारीशरीफ पहुंचा, जहां खानकाह के प्रबंधक हजरत मौलाना मिन्हाजउद्दीन कादरी ने उनका स्वागत किया और पीर हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कराने उनके हुजरे में ले गए. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद खानकाह ए मुजीबिया के पीर हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद पेश की .
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मजबूती का पैगाम लेकर आता है . समाज में एक दूसरे को मदद करने एवं आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील करते हुए सभी लोगो को ईद की मुबारकबाद दी .

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!