बिहार

नवगठित 20 सूत्री समिति की पहली बैठक

फुलवारीशरीफ, अजित। आज संपतचक प्रखंड कार्यालय के सभागार में नवगठित 20 सूत्री समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सुमित कुमार ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संपतचक द्वारा किया गया।

बैठक में नवगठित 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार टप्पू, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार, सदस्य निशांत कुमार, विजय राज, चंद्रवंशी, रंजय कुमार, वीर बहादुर सिंह, अशोक पासवान, श्याम किशोर उर्फ हैप्पी, विकास कुमार परमार एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे. साथ ही प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया. संबंधित पदाधिकारियों ने समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। प्रखंड 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार टप्पू ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समिति का गठन आम जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: